{"_id":"f3d9fc9da5ee0faebf7b54a4a7ed4c04","slug":"live-video-of-kullu-fire-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों में तबाह हुई दुकानें, देखिए लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनटों में तबाह हुई दुकानें, देखिए लाइव वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के ढालपुर स्थित एक निजी सिटी अस्पताल के पास शनिवार को हुए अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया। हादसे में करीब 14 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। हालांकि, फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर करोड़ों रुपयों की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। बताया जा रहा है कि आग शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से लगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे ढालपुर में सिटी अस्पताल के पास लकड़ी से बनी दुकानों से धुआं उठता दिखा। ये दुकानें एक घर में संचालित की जा रही थीं। इन दुकानों के पीछे रिहायशी मकान भी था। देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकानों समेत पूर मकान को घेर लिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग की दी। इस दौरान आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह और उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मकान मालिक बुध राम का ढाबा पूरी तरह जल कर राख हो गया है।
विज्ञापन
इनका करीब दस लाख का नुकसान आंका गया है। इसके अलावा तेज राम जो मकान में किराये पर रहता है, उनका दूध, दही तथा पनीर का भी भारी नुकसान हुआ है। तेज राम यहां से दूध, दही आदि की बाजार में सप्लाई करते हैं। इनका करीब तीन लाख का नुकसान आंका गया है। इसके अलावा चौमिन और मोमो की दूसरी दुकान जिसे हरि राम चलाता था, को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इनका नुकसान भी करीब एक लाख आंका गया है।
विज्ञापन