Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   himachal public paths private land revenue officers remove obstructions bill

हिमाचल: अब निजी जमीन से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्ते बंद नहीं कर सकेंगे, राजस्व अधिकारी हटाएंगे अवरोध

Fri, 20 Nov 2026 10:08 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Nov 2026 10:08 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में निजी भूमि से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्तों को बंद करना या उनमें अवरोध खड़ा करना अब कानूनन गलत होगा। सरकार भू-राजस्व अधिनियम 1954 में नई धारा 163-ख जोड़ने जा रही है। इसके तहत रास्ता बंद करने की शिकायत पर राजस्व अधिकारी अवरोध हटाने के आदेश जारी कर सकेंगे, जिससे लोगों को हर मामले में सिविल कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
himachal public paths private land revenue officers remove obstructions bill
निजी जमीन के सार्वजनिक रास्ते बंद नहीं कर सकेंगे - फोटो : एआई।

विस्तार

निजी भूमि से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्तों को बंद करना या उनमें अवरोध खड़ा करना अब कानूनन गलत होगा। ऐसे रास्तों पर नाकाबंदी की शिकायत मिलने पर राजस्व अधिकारी अवरोध हटाने के आदेश जारी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार इसके लिए हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 में संशोधन कर नई धारा 163-ख जोड़ने जा रही है।

विज्ञापन


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश किया। मौजूदा व्यवस्था में सरकारी भूमि, गांव के आबादी क्षेत्र और सामान्य प्रयोजनों के लिए आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने का प्रावधान है, लेकिन निजी भूमि से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्ते इसके दायरे में नहीं आते। ऐसे रास्ते राजस्व रिकॉर्ड में 'सरेआम' या 'गैर मुमकिन रास्ता' दर्ज होते हैं। इन्हें बंद किए जाने पर लोगों को सिविल न्यायालयों का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।
विज्ञापन


नई धारा लागू होने से राजस्व अधिकारियों को ऐसे रास्तों से अवरोध हटाने की वैधानिक शक्ति मिल जाएगी। इससे सार्वजनिक रास्तों को लेकर होने वाले विवादों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और रास्ते बंद किए जाने की शिकायतों पर प्रशासन स्तर पर कार्रवाई संभव हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed