Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   khelo himachal chitta free campaign drone show dharamshala

युवा: 500 से अधिक ड्रोन देंगे नशामुक्त हिमाचल का संदेश, धर्मशाला में होगा खेलो हिमाचल अभियान का भव्य आगाज

Fri, 20 Nov 2026 10:16 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Nov 2026 10:16 AM IST
सार

हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए धर्मशाला में खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह में 500 से अधिक ड्रोन से आसमान में नशामुक्त हिमाचल का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में लेजर शो, लोक संस्कृति और मशाल यात्रा भी आकर्षण होंगे।

विज्ञापन
khelo himachal chitta free campaign drone show dharamshala
500 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान - फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने के लिए धर्मशाला के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान का आगाज भव्य अंदाज में होगा। इस आयोजन में 500 से अधिक ड्रोन आसमान पर नशामुक्त हिमाचल का संदेश देंगे। इससे खेलों के रोमांच के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशामुक्त हिमाचल का संदेश देखने को मिलेगा। समारोह में करीब 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण ही अत्याधुनिक ड्रोन लाइट शो होगा। इसमें 500 से अधिक ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और रंग-बिरंगी रोशनी से कम से कम 15 आकर्षक आकृतियां तैयार करेंगे। इन आकृतियों के माध्यम से खेलो हिमाचल और चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश दिया जाएगा। यह ड्रोन शो कम से कम 15 मिनट तक चलेगा।

विज्ञापन


रात के समय आसमान में एक साथ जगमगाते सैकड़ों ड्रोन दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। समारोह को आधुनिक और यादगार बनाने के लिए 20 से 25 मिनट के लेजर शो की भी योजना है। इसमें संगीत की धुनों के साथ रंग-बिरंगी लेजर किरणों का शानदार तालमेल देखने को मिलेगा। खेलों के इस महाकुंभ में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। हिमाचल के पारंपरिक लोक नृत्य, लोक कलाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में चार चांद लगाएंगी। टॉर्च रिले यानी मशाल यात्रा का आयोजन भी प्रस्तावित है। यह यात्रा खेल भावना, एकता और नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगी। हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने के लिए सरकार की यह नई पहल है।

विज्ञापन
Trending Videos

कम शोर वाली आतिशबाजी से होगा कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में कम शोर वाली आतिशबाजी और ग्राउंड फायरवर्क्स की व्यवस्था प्रस्तावित है। पर्यावरण और ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस तरह की आतिशबाजी की योजना बनाई गई है।  बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड की ओर से आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अनुभवी इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी की सेवाएं लेने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed