फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   live photos of shimla police

नेता का धरना, पुलिस आई और घसीटने लगी

Thu, 02 Jul 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jul 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
live photos of shimla police

कारोबारी नेता धरने पर क्या बैठा कि जैसे उसकी शामत ही आ गई। पुलिसवाले आए और खींचते घसीटते हुए उसे ले गए। घटना शिमला के घोड़ाचौकी की है। यहां स्थानीय व्यवसायी एवं भाजपा जिला शिमला के महामंत्री मदन शर्मा ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज होकर घोड़ाचौकी में धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


इनका कहना है कि पुलिस प्रशासन स्थानीय व्यवसायियों को बेवजह तंग कर रही है। स्थानीय व्यवसायियों की डीएसपी ट्रैफिक और एडिशनल एसपी से बात हो चुकी थी जिसमें स्थानीय प्रशासन ने उन्हें 1-2 गाड़ियां खड़ी कर काम करने की अनुमति भी दे दी थी। बावजूद इसके बालूगंज पुलिस ने व्यवसायियों को तंग करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


इसी विरोध में मदन शर्मा ने धरना दिया और स्थानीय पुलिस उन्हें जबरदस्ती उठाकर थाने ले गई। पुलिसवाले उन्हें सबके सामने खींचते घसीटते हुए ले गए। हालांकि पुलिस का भी कहना है कि धरना बीच सड़क पर ट्रैफिक रोककर किया जा रहा था। इसलिए ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष मदन शर्मा, शिमला मंडल अध्यक्ष विशेषवरनाथ, कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने पुलिस के तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा की है। उधर, पुलिस का कहना है कि बीच सड़क पर बैठकर ट्रैफिक को रोक दिया था।


इसका वीडियो भी पुलिस ने बनाया है, जब उन्हें हटने के लिए कहा गया तो वह नहीं हटे इसलिए उन्हें गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाया गया। वहीं एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में फोन पर सूचना दी गई थी। पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की है। उन्हें थाने ले जाया गया। वहां से उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed