फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Little Shyam has incarnated in Mathura... Welcoming Kanha amidst bhajans.

Shimla News: मथुरा दे विच अवतार हो गया श्याम निक्का जेया...भजनाें के बीच कान्हा का स्वागत

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Little Shyam has incarnated in Mathura... Welcoming Kanha amidst bhajans.
शहर के देवालयों में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व, दर्शन करने के लिए दिनभर उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

रात 12 बजे ढोल और नगाड़ों से गूंज उठे मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के देवालयों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण में विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात बारह बजे कान्हा का महिलाओं और पुरुषों ने नाच गाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल और नगाड़ों से मंदिर गूंज उठे।

श्रद्धालुओं ने आज मथुरा दे विच अवतार हो गया श्याम निक्का जेया भजनों पर डांस किया। सुबह से लेकर देर शाम तक बिहारी जी के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। कन्हैया के जन्मदिन पर भक्तों ने माखन, मिश्री, नारियल, फल और मेवा का भोग लगाया। इस दौरान बहन रूपम शर्मा ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इसमें नच लैण दे मैंनू भजन गाकर वाहवाही बटोरी। अंकुश खेतरपाल ने राधे-राधे श्याम मिला दे और श्याम हमारा है सहित कई भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


होशियारपुर से विशेष रूप से पहुंचे पुष्पिंदर महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसंगों और भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की महिमा का वर्णन किया। होशियारपुर से विशेष रूप से पहुंचे पुष्पिंदर महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसंगों और भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की महिमा का वर्णन किया। राजधानी के मंदिरों में रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और आया रे आया माखन चोर जैसे भजनों से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य स्वागत किया गया। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को बंद लिफाफों में प्रसाद वितरित किया। रात करीब 2:30 बजे तक मंदिर परिसर में रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 सितंबर को होगा नंदोत्सव का आयोजन
सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर में 6 सितंबर को नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह सात बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू होगा जो रात नौ बजे तक चलेगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, गोपाल कृष्ण डोरा, सुभाष चंद, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा (पिंटू), उपसचिव अशोक सोहल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद, रक्षित बागड़ा सहित सभा के अन्य पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article