{"_id":"aa8004158eff51c7c1af33378ee6ff70","slug":"literary-seminar-at-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला के रंग देखने हैं तो पहुंचे पालमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला के रंग देखने हैं तो पहुंचे पालमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी डा. यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह इस वर्ष पालमपुर में आयोजित करेगी। राज्यस्तरीय समारोह हिमाचल जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के साथ मिलकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्थान के सभागार में चार अगस्त को लेखक एवं कवि गोष्ठी के दो सत्र होंगे। प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10.30 बजे साहित्यिक संगोष्ठी और दोपहर बाद 2.30 बजे का समय कवि गोष्ठी के दो सत्र होंगे। प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10.30 बजे साहित्यिक संगोष्ठी और दोपहर बाद 2.30 बजे का समय होगा।
विज्ञापन
विभाग के निदेशक एवं अकादमी के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश की संस्कृति को गौरवान्वित करते हुए डा. परमार ने अपना व्यक्तित्व पोषित किया। उनके जीवन में इन दोनों पक्षों का परस्पर संबंध रहा है।
विज्ञापन
इसी से संबंधित एक विषय ‘राजनीति और संस्कृति का समन्वय : डा. यशवंत सिंह परमार’ रखा गया है, जिसे डा. तुलसी रमण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा विषय ‘समकालीन हिंदी कहानी : 21वीं शताब्दी’ है, जिसे सुशील कुमार फुल्ल पढ़ेंगे।
दोनों पत्रों पत्र परिचर्चा के लिए डा. पीयूष गुलेरी, डा. हेमराज कौशिक, डा. गौतम व्यथित, डा. ओम अवस्थी, डा. कमल के. प्यासा, डा. डीएस देवल, सैन्नी अशेष, अरुण भारती, त्रिलोक मेहरा, चंद्ररेखा डढवाल, गंगाराम राजी आदि पंद्रह विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।
कवि गोष्ठी के सत्र में डा. वरयाम सिंह, जयदेव किरण, कमल हमीरपुरी, प्रकाश पंत, दीनू कश्यप, ऋषि भारद्वाज, विक्रम मुसाफिर, प्रकाश बादल, प्रीतम आलमपुरी, नवनीत शर्मा, जाहिद अवरोल, शाहिद अंजुम, सतपाल ख्याल, अशोक कालिया, जय प्रकाश चौहान, शेर जंग चौहान, ध्यान सिंह चौहान आदि कवि अपनी कविताएं पढ़ेंगे।