फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Like button mushroom, Gucchi will now be ready in every season, Mushroom Directorate has started research

हिमाचल: बटन मशरूम की तरह अब हर मौसम में तैयार होगी औषधीय गुणों से भरी गुच्छी, खुंब निदेशालय ने शुरू किया शोध

Sat, 09 Aug 2025 11:17 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 11:17 AM IST
सार

खुंब निदेशालय सोलन के वैज्ञानिकों ने इसके क्लाइमेट और बीज को लेकर शोध कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक गुच्छी केवल सर्दियों में देवदार और कायल के जंगलों में 6,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर प्राकृतिक रूप से मिलती है।

विज्ञापन
Like button mushroom, Gucchi will now be ready in every season, Mushroom Directorate has started research
गुच्छी (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 खुंब निदेशालय सोलन के वैज्ञानिकों ने इसके क्लाइमेट और बीज को लेकर शोध कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक गुच्छी केवल सर्दियों में देवदार और कायल के जंगलों में 6,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर प्राकृतिक रूप से मिलती है। खुब निदेशालय सोलन में दो दिवसीय राष्ट्रीय मशरूम सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने बताया कि ग्रीनहाउस में गुच्छी उगाने में पहले ही सफलता मिल चुकी थी, अब इसे हर मौसम में उत्पादन योग्य बनाने की दिशा में काम हो रहा है। वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जैसे बटन मशरूम पूरे वर्ष उगाई जाती है, वैसे ही अब गुच्छी को भी व्यावसायिक स्तर पर उगाया जा सकेगा। डॉ. अनिल ने बताया कि जल्द ही इसका बीज तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो कीमत
प्राकृतिक तौर पर उगने वाली गुच्छी करीब 25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो बिकती है। गुच्छी का निर्यात भी किया जाता है। खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिकों ने गुच्छी को ग्रीन हाउस में उगाने पर सफल शोध किया है। अब बीज और आकार पर शोध किया जा रहा है। बीज तैयार होने पर इसे हर मौसम में उगाया जा सकेगा। प्राकृतिक और ग्रीन हाउस में उगाई गुच्छी की गुणवत्ता एक समान है। सम्मेलन में गुच्छी पर एक प्रेजेंटेशन भी दी गई, जिसमें अभी तक इसमें मिली सफलता पर वैज्ञानिकों ने अपने शोध साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुच्छी में हैं कई औषधीय गुण
वैज्ञानिकों के अनुसार गुच्छी में विटामिन डी, सी, आयरन, कॉपर, जिंक और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से गठिया, थायराइड, हड्डी रोग, मानसिक तनाव को खत्म करने में मदद मिलती है। वहीं दिल के रोग दूर करने और शरीर की चोट को भी जल्द भरने में यह लाभकारी है। गुणों से भरपूर होने के कारण ही गुच्छी अभी विदेशों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। नामी होटलों में भी यह विशेष ऑर्डर पर तैयार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed