मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, मूर्ति खंडित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बिगड़ रहे मौसम के मिजाज का असर दिखने लगा है। देर रात मंदिर और गुरूद्वारे पर आसमानी बिजली गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। पहला मामला सिरमौर जिला के शिलाई के गांव नाया गांव का है।
मंगलवार रात को आसमानी बिजली गिरने से देईधार देवी मंदिर में प्रतिष्ठा को लाई देवी की मूर्ति खंडित हो गई। बिजली गिरने से पुजारी के कमरे में रखा सामान बर्तन, कपड़े तथा कंबल भी राख हो गए।
नुकसान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। मंदिर में पहले से ही स्थापित मूर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह देईधार देवी मंदिर के पुजारी अमर सिंह जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाई देवी की मूर्ति खंडित हो गई।
मंदिर में बने सामुदायिक भवन की दीवारों में भी दरारें पाई गई। शिलाई पटवार सर्कल के अधिकारी नैन सिंह राणा ने आसमानी बिजली गिरने से हुए नुकसान की पुष्टि की है।
गुरूद्वारे पर गिरी आसमानी बिजली, नुकसान
देर रात शुरू हुई बारिश व तेज हवाओं के चलते मिलिट्री स्कूल स्थित गुरूद्वारे में आसमानी बिजली गिरी। इससे गुरूद्वारे में रखे कंप्यूटर व टीवी जल गए।
गुरूद्वारा सेवक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि देर रात चायल क्षेत्र में बारिश हो रही थी। वहीं हवाएं भी तेज चल रही थी। इसी बीच 2.30 पर आसमानी बिजली गिरी।
इससे पहले वर्ष 2013 में मिलट्री स्कूल मैदान में बिजली गिरी थी। इसमें स्कूल के दो बच्चें बिजली के कंरट से झुलस गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक हवा के दबाव व बारिश के चलते इस तरह की बिजली गिरती है। चायल स्थित यूकों बैंक के एक हिस्से पर भी बिजली गिरी। इससे बैंक में रखा मॉडम जल गया।