{"_id":"bd8d621308dcbe08f04f25f14aa9cb99","slug":"light-rainfall-in-shimla-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 11 Jun 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कई इलाकों में बुधवार दोपहर हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शिमला और मंडी में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार पड़ रही गर्मी के कारण ही शिमला, मंडी और धर्मशाला क्षेत्र में मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते वीरवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से न सिर्फ स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है बल्कि देश विदेश से यहां घूमने के लिए पहुंचे सैलानी भी इस मौसम का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को धर्मशाला और शिमला दोनों क्षेत्रों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।