फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lift from Shimla Railway Station to himachal vidhansabha Chowk

शिमला रेलवे स्टेशन से विधानसभा चौक तक लगेगी लिफ्ट, पर्यटकों के लिए बड़ी राहत

Tue, 05 Mar 2019 12:22 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Mar 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Lift from Shimla Railway Station to himachal vidhansabha Chowk

रेल मार्ग से शिमला आने वाले सैलानियों को भारी भरकम सामान उठाकर रेलवे स्टेशन से विधानसभा चौक तक नहीं जाना होगा। उत्तर रेलवे शिमला रेलवे स्टेशन से विधानसभा चौक तक आधुनिक लिफ्ट स्थापित करने जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। प्लेटफार्म नंबर दो के अंतिम सिरे के पास स्थित लोको शेड से विधानसभा चौक तक हाई स्पीड पावरफुल लिफ्ट बनाने की योजना है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिमला शहर में पार्किंग की किल्लत को खत्म करने के लिए शिमला ऐक्सटेंशन (बाबा भलखू रेल संग्रहालय) के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाने की भी योजना है, इस प्रोजेक्ट का भी बुधवार को शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे बोर्ड के मेंबर रोलिंग स्टॉक राजेश अग्रवाल और डिविजनल रेलवे मैनेजर अंबाला दिनेश चंद शर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीर्णोद्धार के बाद हैरिटेज लुक में तैयार किए गए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, रेलवे स्टेशन भवन की मुहार, वाईफाई सिस्टम, वीडियो वॉल, जीपीएस आधारित घड़ी, टच स्क्रीन

क्योस्क, नए द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, कालका-शिमला रेलवे हैरिटेज सेक्शन वेबसाइट, हॉप ऑन हॉप ऑफ सेवा, एयरपोर्ट जैसी लाइटिंग, एलईडी लाइटिंग, 165 किलोवाट सोलर पावर प्लांट और आधुनिक शौचालयों सहित अन्य प्रोजेक्टों का लोकार्पण भी करेंगे।

अंग्रेजी हुकूमत में स्टेशन तक थी टनल

Lift from Shimla Railway Station to himachal vidhansabha Chowk

अंग्रेजों के समय में संचार का मुख्य साधन डाक सेवा थी। रेल मेल सर्विस के माध्यम से रोजाना डाक के सैकड़ों बोरे शिमला-कालका के बीच लाए ले जाए जाते थे। बोरों को रेलवे स्टेशन से विधानसभा चौक तक लाने ले जाने के लिए अंग्रेजों ने यहां एक टनल बनवाई थी। रेल मेल सर्विस ऑफिस से स्टेशन प्लेटफार्म स्थित भोजनालय के पीछे तक आज भी यह टनल विद्यमान है, हालांकि अब इसका प्रयोग नहीं होता।

विस्ताडोम रेल मोटर कार को दिखाएंगे हरी झंडी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान शिमला रेलवे स्टेशन से विस्ताडोम (पारदर्शी कोच) रेल मोटर कार को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके अलावा शिमला रेलवे स्टेशन से शिमला ऐक्सटेंशन (बाबा भलखू रेल संग्रहालय) तक हैरिटेज स्टीम रन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed