{"_id":"5d7a43978ebc3e0147579183","slug":"life-of-pandit-jai-kishan-was-full-of-struggle-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद संघर्षपूर्ण रहा पंडित जय किशन का जीवन: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद संघर्षपूर्ण रहा पंडित जय किशन का जीवन: मुख्यमंत्री
Thu, 12 Sep 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय पंडित जय किशन को श्रद्धांजलि देने हरोली स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
सीएम के साथ उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी उपस्थित रहे। सीएम ने पंडित जय किशन के पुत्र विश्वास शर्मा, पुत्री सुनिधि व पुनीता तथा पत्नी आरती शर्मा से उनका कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पंडित जय किशन शर्मा के निधन को परिवार, समाज तथा पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। सीएम ने कहा कि जय किशन शर्मा का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जो सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विज्ञापन
आपातकाल के दौरान पंडित जय किशन शर्मा ने जोश और जुनून के साथ जीवन जीने को प्रेरित किया। कहा कि 76 वर्षीय पंडित जय किशन शर्मा हमेशा तथ्यों पर आधारित बात कहते थे।
अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखते थे। जय किशन शर्मा वर्ष 2000-2003 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल अति सराहनीय रहा है। जब विधायक के तौर पर संतोषगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जय किशन शर्मा चुनकर आए तो मुझे भी उनके साथ काम करने का मौका मिला।
सीएम ने बताया पंडित जय किशन से जुड़ा किस्सा
मुख्यमंत्री ने पंडित जय किशन से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक बार आरएसएस के विषय पर चर्चा हुई तो पंडित जय किशन शर्मा ने बड़े ही प्रभावी ढंग से सदन में तथ्य रखे। इसके बाद विपक्ष को बोलने के लिए कुछ नहीं बचा। पंडित जय किशन का जाना एक बड़ी क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है।