फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Life of common people in trouble due to inflation and unemployment: Rathore

महंगाई और बेरोजगारी से मुश्किल में आमजन की जिंदगी: राठौर

Sat, 30 Nov 2019 05:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Life of common people in trouble due to inflation and unemployment: Rathore

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने देश में लगातार गिरती विकास दर पर चिंता जताई। कहा कि देश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री की नीतियों ने देश को आज ऐसे चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से आमजन की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। राठौर ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री समेत भाजपा देश के लोगों को विकास के बड़े-बड़े हवाई महल तो दिखा रहे हैं, परंतु धरातल में स्थिति विकट होती जा रही है।

विज्ञापन


औद्योगिक उत्पादन ठप पड़ना शुभ संकेत नहीं हैं। केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों ने छोटे-बड़े उद्योगों पर विपरीत असर डाला है। महंगाई की मार से सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी की मार से देश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। देश की विकास दर 4.5 प्रतिशत के आसपास आना इस बात को  दर्शाता है कि देश के आर्थिक हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसा लगता है कि देश में इस संकट के चलते कही केंद्र को देश में आर्थिक आपातकाल ही घोषित न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed