सीएम वीरभद्र सिंह के बीमा एजेंट पर एलआईसी का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार आनंद चौहान दो साल से एलआईसी एजेंट नहीं हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने बताया कि साल 2014 से आनंद चौहान एलआईसी एजेंट नहीं हैं।
आनंद चौहान ने स्वयं एलआईसी छोड़ी या निगम ने उन्हें निकाला, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वीरवार को भारतीय जीवन बीमा निगम ने राष्ट्र की सेवा में साठ साल पूरे करने पर प्रेस वार्ता की। निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने बताया कि हिमाचल में 21 लाख लोगों के पास एलआईसी पॉलिसी है। उन्होंने एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों की जानकारी भी दी।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने पॉलिसी धारकों की सुविधा को शिमला मंडल के तहत प्रदेश में 23 शाखाओं के अलावा 14 सेटेलाइट कार्यालय, एक मिनी ऑफिस, 295 प्र्रीमियम प्वाइंट्स और आठ प्रीमियम प्लस केंद्र स्थापित किए हैं।
कई नई पॉलिसी शुरू करेगा एलआईसी
शिमला मंडल ने साल 2015-16 में 175646 पॉलिसियों के तहत 181.98 करोड़ प्रथम प्रीमियम आय अर्जित की है। निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने बताया कि सूक्ष्म बीमा के क्षेत्र में शिमला मंडल ने गत वर्ष बीमा ग्राम बनाने में देश में पहला स्थान पाया है।
शिमला मंडल ने साल 2015-16 में 210619 परिपक्वता दावों में 649 करोड़ का भुगतान किया, जबकि मृत्यु दावों 5244 में 63 करोड़ का भुगतान किया। बताया कि निगम अपनी सामाजिक जिम्मेवारियां भी बखूबी निभा रहा है। पौधरोपण, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं।
हर शाखा ने एक सरकारी स्कूल का चयन किया है। इन स्कूलों में 25 हजार रुपये तक का योगदान स्कूल की आवश्यकता अनुसार दिया जाता है। हीरक जयंती वर्ष में भारतीय जीवन बीमा निगम कई नई पॉलिसी शुरू करने जा रहा है।