फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leporad not return

मांस के लालच में अभी तक नहीं लौटा खूंखार तेंदुआ

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
leporad not return
कनलोग से पिंजरे के बाहर से लौट गया था तेंदुआ
विज्ञापन

विभाग को थी दूसरे दिन लौटने की उम्मीद
अब फील्ड टीम के साथ बनेगा दूसरा प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रिहायशी इलाकों में घुसकर मासूम बच्चों को उठाकर ले जाने वाले खूंखार तेंदुए को पकड़ने की मुहिम में वन विभाग को अभी सफलता नहीं मिली है। कनलोग में लगे पिंजरे में बुधवार रात अपना शिकार देखने के बावजूद तेंदुआ वीरवार रात को यहां नहीं आया है।
वन विभाग अभी भी मान रहा है कि भूखा होने पर तेंदुआ यहां एक दो दिन में वापस लौटकर आ सकता हैं। ऐसे में अगले कुछ दिन काफी अहम है। वन विभाग ने शनिवार को फिर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें अब तक फील्ड से जुटाए गए सुबूतों पर चर्चा होगी। इन सुबूतों के आधार पर आगामी क्या कार्रवाई की जा सकती है, इस पर भी एक्शन प्लान बनेगा। विभाग का कहना है कि तेंदुए के पिंजरे तक आने के बाद इसे जिंदा पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। इसलिए अभी इसे आदमखोर घोषित कर मारने का फैसला टाला जा रहा है। कनलोग के अलावा डाउनडेल के जंगल में भी वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरों का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

ट्रैप कैमरों से भी तेंदुए की मूवमेंट चेक की जा रही है। डाउनडेल इलाके के कुछ लोगों ने वीरवार रात को साथ लगते जंगल में तेंदुआ होने का दावा किया है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। कनलोग और डाउनडेल के जंगल के बीच कोई रिहायशी इलाका नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस पूरे जंगल में एक ही तेंदुआ घूम रहा है। हालांकि दूसरे तेंदुए के होने की संभावना से भी विभाग अभी पूरी तरह से इंकार नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तैयार होगा प्लान : पीसीसीएफ
वन विभाग के पीसीसीएफ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। इस बारे में शनिवार को बैठक भी बुलाई गई है जिसमें चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed