फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard broke into the home of a man who has bled badly at himachal.

तेंदुए का खौफ, घर में घुसकर किया लहूलुहान

Mon, 12 Jan 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 12 Jan 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard broke into the home of a man who has bled badly at himachal.

कुल्लू जिला के औट उप तहसील बालीचौकी की ग्राम पंचायत मुराह में शनिवार रात को एक आदमखोर तेंदुए ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग को लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना करीब रात दो बजे की है, जब एक तेंदुआ एक रिहायशी मकान में घुस गया।
विज्ञापन


चार मंजिला बने इस मकान में पहली मंजिल में भेड़-बकरियां रखी गई थीं, जिन्हें शिकार करने के मकसद से तेंदुए ने घर में एंट्री मारी। भेड़-बकरियों के आवाजें सुनकर घर का मालिक धनी राम (56 वर्ष) सुपुत्र झब्बे राम ने देखा कि एक तेंदुआ घर की दूसरी मंजिल में चढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए ने किया लहूलुहान

Leopard broke into the home of a man who has bled badly at himachal.

उसने उसे डंडे से भगाने की कोशिश की तो इस आदमखोर तेंदुए ने धनी राम को ही अपना निशाना बना दिया। तेंदुए ने धनी राम पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसे जख्मी कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद यह तेंदुआ मौके से फरार हो गया।

हमले में धनी राम की आंख, सिर, बाजू तथा दायिने हाथ में काफी गहरी चोटें आई है। घटना के बारे में पता चलते ही परिवार वालों ने नगवाईं से एंबुलेंस मंगवाई। जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ग्राम पंचायत मुराह के प्रधान हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि तेंदुए के आतंक से यहां के लोग पहले से ही परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब तेंदुए ने रिहायशी मकानों में आना शुरू कर दिया है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग से इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed