Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leopard attacks child in lap, father kicks and punches him away

Shimla: गोद में उठाए बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने लात-घूंसे मार भगाया

Sat, 25 Oct 2025 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 06:38 PM IST
सार

उपमंडल चौपाल की पंचायत देवत के कोठमल गांव में तेंदुए ने पिता की गोद में उठाए बच्चे पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Leopard attacks child in lap, father kicks and punches him away
तेंदुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की पंचायत देवत के कोठमल गांव में तेंदुए ने पिता की गोद में उठाए बच्चे पर हमला कर दिया। पिता ने तेंदुए का मुकाबला किया और लात-घूंसे मार बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। बच्चे की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चे को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। गांव का मोहम्मद सिकंदर अपने पांच साल के बेटे को गोद में उठाकर घर की ओर जा रहा था। अचानक तेंदुआ बच्चे पर झपट पड़ा। सिकंदर ने बच्चे को कसकर पकड़े रखा। उन्होंने साहस दिखाते हुए तेंदुए को लात-झूंसे मारे। इसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल चौपाल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। उधर, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम भेज दी है। लोगों से रात के समय बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पंचायत देवत के प्रधान राजेंद्र चौहान ने बताया कि देवत, कोठमल, कुंबड़ा के आसपास कई बार तेंदुआ देखा गया है। यह तेंदुआ झाड़ियों में दुबका रहता है। कई बार तो इसकी आवाज दिन में भी सुनाई देती है। इसके अलावा नार, क्यारनु, बडारा, सूंथ, रावतन, शानग और शेइला आदि आधा दर्जन से अधिक गांवों से बच्चे झिकनीपुल पढ़ने आते हैं। अभिभावक अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ रहे हैं और घर ला रहे हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी तेंदुए कर चुके हैं हमले

इससे पहले भी पंचायत देवत, झिकनीपुल, रुसलाह में पांच-छह साल से तेंदुए पालतू जानवरों को शिकार बना चुके हैं। तीन साल पहले तेंदुए के हमले में एक नेपाल मूल के व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। पिछले साल भी तेंदुए ने एक अन्य नेपाल मूल के बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था।


 
विज्ञापन

हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम मौके पर भेज दी है। तीन जगह पिंजरे लगाए गए हैं। लोगों से रात के समय बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील है। -जंगवीर दुल्टा, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed