फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leopard attacked the child going with the mother in nerwa shimla

Shimla News: मां के साथ जा रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, शोर मचाने पर घायल हालत में झाड़ियों में छोड़ भागा

Fri, 10 Mar 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

शिमला जिले के नेरवा की ग्राम पंचायत झिकनीपुल के शानग गांव में गुरुवार रात आठ बजे मां और अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे आठ साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Leopard attacked the child going with the mother in nerwa shimla
तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा की ग्राम पंचायत झिकनीपुल के शानग गांव में गुरुवार रात आठ बजे मां और अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे आठ साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को घायल अवस्था में साथ लगती झाड़ियों में छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से बच्चे के सिर और गले में गहरे घाव आए हैं। गांववासी उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले गए। यहां से उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। गांववासी वीरेंद्र मोख्टा ने बताया कि बच्चा बीती रात रोज की तरह मां के साथ गोशाला से अपने घर लौट रहा था। आठ वर्षीय प्रेम बहादुर पुत्र राजेश बहादुर और पांच अन्य लोग भी उस समय उसके साथ थे। आधे रास्ते में अचानक सड़क किनारे घात लगाकर बैठे तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और सड़क से घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया।

विज्ञापन


शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़ भाग गया। बीते साल भी यहीं पर तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था। उच्च विद्यालय शाइला यहां से मात्र आधा किलोमीटर दूर है। शानग, शईला, डकोली और रावतन आदि गांरों के बच्चे इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं। पहले वन विभाग ने इस स्थान पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लोगों ने मांग की है कि इस स्थान पर पुन: पिंजरा लगाया जाए। उधर, वन विभाग के डीएफओ अंकित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे को आए घाव तेंदुए के हमले के हैं, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। विभाग की टीम मौके पर भेजी है। टीम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed