फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard attacked a Lady at Solan.

भाई को तिलक लगा लौट रही महिला पर टूट पड़ा तेंदुआ, बच्चों ने बचाई जान

Wed, 02 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 02 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a Lady at Solan.

भैयादूज पर भाई को तिलक लगाकर मायके से घर लौट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला के दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं। बच्चों और महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने महिला को तेंदुए से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


यहां महिला का उपचार चल रहा है। हिमाचल के सोलन में हुई यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार सोलन और जिला सिरमौर की सीमा पर स्थित मोहर गांव की शीला देवी (48) भैयादूज पर अपने मायके देयोथल पहुंचीं।
विज्ञापन


भाई को तिलक लगाकर वह वापस घर जा रही थीं तो नारग के समीप करीब 7 बजे जंगल में तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के साथ दो बच्चे भी थे। वे महिला से पीछे चल रहे थे। अपनी मां को तेंदुए के हमले से बचाने के लिए दोनों बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की समझदारी से बची महिला की जान

Leopard attacked a Lady at Solan.

आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए। इन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया। हमले में महिला के सिर, आंख और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की सहायता से महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया।

उधर, महिला के भाई ने बताया कि इससे पहले भी गांव में तेंदुआ पशुओं और कुत्तों को अपना शिकार बनाता आ रहा है। यह पहली बार है कि जब तेंदुए ने इंसान पर हमला किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

 

भालू के हमले में युवक जख्मी, टीएमसी रेफर

Leopard attacked a Lady at Solan.

वहीं, चंबा के दियोला क्षेत्र के दुआरी जंगल में एक युवक पर भालू ने हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। पीड़ित को उपचार के लिए पहले क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टीएमसी कांगड़ा रेफर कर दिया गया।

युवक की पहचान चमनलाल (25) पुत्र लाल चंद के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ, जब चमन किसी काम से जंगल के रास्ते से होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका सामना जंगल में भालू से हो गया। भालू ने चमन पर हमला बोल दिया।

चमन के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्हें आता देख भालू चमन को जख्मी हालत में छोड़ कर भाग गया। भालू के हमले में चमन के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, वन अरण्यपाल चंबा डीआर कौशल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की विभाग की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed