{"_id":"5caf2d84bdec22147609f9dc","slug":"leopard-attack-on-man-in-bhoranj-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने स्कूटी सवार पर किया हमला, बचाने आई गाड़ी पर भी झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने स्कूटी सवार पर किया हमला, बचाने आई गाड़ी पर भी झपटा
Thu, 11 Apr 2019 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के हमीरपुर जिले के भोरंज में तेंदुए ने स्कूटी सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार (35) पुत्र जीत राम निवासी गांव जोल, भोरंज रात को अपनी स्कूटी पर भरेड़ी से घर जा रहा था।
विज्ञापन
बड़ैहर के जंगल के पास सड़क पर जाते समय अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह स्कूटी से गिर गया। तेंदुए ने उसकी टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंचें लगा दीं। स्कूटी से गिरने के कारण भी उसे चोटें आई हैं। जैसे ही वह गिरकर उठने लगा तो तेंदुआ उसकी तरफ दोबारा हमला करने के लिए बढ़ा।
विज्ञापन
गनीमत रही कि उसी समय एक गाड़ी वहां आ गई और घायल को तेंदुए से बचा लिया। हालांकि, तेंदुए ने उस गाड़ी पर भी हमला कर दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया।
विज्ञापन
लेकिन, वहां से एंबुलेंस खराब होने का हवाला दिया गया। घायल को टैक्सी के माध्यम से भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तेंदुए के हमले से घायल व्यक्ति को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। इस संदर्भ में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं है।