फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leopard attack on hotel employee returning home from duty, ran away after people made noise

Shimla: ड्यूटी से घर लौट रहे होटल कर्मचारी पर तेंदुए का हमला, लोगों के शोर मचाने पर भागा

Thu, 24 Nov 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

ड्यूटी से घर लौट रहे एक होटल कर्मचारी विजय कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना जाखू के फाइव बेंच इलाके की है। विजय शहर के मालरोड स्थित एक होटल में बतौर शेफ काम करता है। 

विज्ञापन
Leopard attack on hotel employee returning home from duty, ran away after people made noise
होटल कर्मचारी पर तेंदुए का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहर के जाखू क्षेत्र में बुधवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक होटल कर्मचारी विजय कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना जाखू के फाइव बेंच इलाके की है। विजय शहर के मालरोड स्थित एक होटल में बतौर शेफ काम करता है। देररात करीब 11 बजे यह पैदल ही जाखू स्थित अपने घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही रात करीब 11 बजे फाइव बेंच के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। इससे विजय सड़क पर गिर गया। इसका हाथ भी टूट गया। इसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर भागे। तेंदुआ शोर मचाते ही जंगल की तरफ भाग गया। घायल विजय कुमार बाद में आईजीएमसी अस्पताल पहुंचा और यहां पर अपना उपचार करवाया। वीरवार को इसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विज्ञापन


सर्दी के मौसम में बढ़ जाते हैं तेंदुए के हमले
सर्दी के मौसम में शहर में तेंदुए के हमले बढ़ जाते है। बीते साल भी डाउन डेल और कनलोग से तेंदुए ने दो बच्चों को उठा लिया था। इसके बाद भी कई इलाकों में तेंदुए देखे जाने के मामले सामने आ चुके हैं। लोगों ने जाखू में तेंदुए पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


जंगल से सटे इलाकों में ज्यादा खतरा
शहर के जंगल से सटे इलाकों में तेंदुए की दहशत ज्यादा है। जाखू, कनलोग, फागली, अनाडेल आदि इलाकों में कई बार तेंदुआ रिहायशी इलाकों में आ चुका है।

सैर पर निकलने वाले लोग दहशत में
शहर के फाइव बेंच के पास जहां तेंदुआ मिला है, वह सैरगाह की जगह है। जाखू, बेनमोर एरिया से सुबह सैकड़ों लोग यहां सैर करने आते हैं। तेंदुए के हमले के बाद लोगों में दहशत है। डीएफओ शिमला अनीता भारद्वाज ने कहा कि युवक पर तेंदुए के हमले की सूचना मिली थी। फील्ड स्टाफ को इस बारे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के बाएं हाथ में आई चोट
शिमला। जाखू में फाइव बेंच में तेंदुए के हमले से घायल युवक विजय (23) के बाएं हाथ में चोट आई है। डॉक्टरों ने इन्हें प्राथमिक उपचार दिया है। दो-दो दिन के अंतराल में उन्हें अस्पताल आकर उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं। इससे घायल के हाथ में पड़े घाव समय रहते ठीक हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed