फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leh road beyond Darcha officially closed, army vehicles will also go from Jammu

Lahul: दारचा से आगे लेह मार्ग आधिकारिक तौर पर बंद, सेना के वाहन भी अब जम्मू से जाएंगे

Mon, 07 Nov 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

ताजा बर्फबारी को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग को दारचा से लेह तक अगले साल गर्मियों के मौसम तक के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
Leh road beyond Darcha officially closed, army vehicles will also go from Jammu
रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दी के मौसम और इन दिनों हो रही ताजा बर्फबारी को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग को दारचा से लेह तक अगले साल गर्मियों के मौसम तक के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। बर्फबारी के बाद रविवार को बंद किए गए एनएच-3 पर लेह जाने वाले रोके वाहन दारचा पुलिस ने वापस भेज दिए हैं। अब इन वाहनों को वाया जम्मू होकर जाना पड़ेगा। उधर, गर्मियों तक अब पर्यटक अटल टनल, केलांग, दारचा तक तो जा सकेंगे लेकिन लेह के लिए वाया जम्मू जाना पड़ेगा। सेना के वाहन भी मनाली से होकर लेह नहीं जा पाएंगे। बता दें कि दारचा से करीब 72 किमी आगे सरचू में हिमाचल की सीमा है। इससे आगे लद्दाख शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन


उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमित खिमटा ने आदेश जारी किए कि मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। ऐसे में अब दारचा से सरचू तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले साल की गर्मियों तक बंद रहेगी। उन्होंने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 के प्रावधानों के तहत जनहित में जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि उल्लंघन करने पर एक वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति, मौसम, सड़क तथा घाटी की स्थिति की जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 94594-61355, 01900-202509, 510, 517 और टोल फ्री-1077 पर संपर्क किया जा सकता हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिनों से मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रा, कुंजुम दर्रा सहित जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा में 10 और बारालाचा में करीब 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed