रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के जरिये विवादित बयान देने के लिए चर्चित हिमाचल के सीपीएस शिक्षा नीरज भारती कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भारती को स्वामी रामदेव की ओर से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने कानूनी नोटिस थमा दिया है।
नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने न सिर्फ बाबा रामदेव व उनके उत्पादों के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें व उनके अनुयायियों को भी अपमानित किया है। ट्रस्ट की हिमाचल इकाई की ओर से एडवोकेट अशोक कुमार ठाकुर ने नीरज को यह नोटिस भेजा है।
नोटिस में कहा गया है कि अगर नीरज भारती नोटिस मिलने के एक महीने के अंदर लिखित माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक व सिविल प्रोसीडिंग शुरू की जाएगी।
फेसबुक पर रामदेव पर कसा था तंज, कहा था कानिया
बता दें, हिमाचल प्रदेश में शिक्षा जैसे महकमे को संभालने वाले ज्वाली से कांग्रेस विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने योग गुरु बाबा रामदेव के लिए हाल ही में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
भारती ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो लगाकर बाबा रामदेव को कानिया लिखा था। साथ ही रामदेव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यही नहीं भारती ने कहा था कि कानिया इसलिए कहा क्योंकि ये खुद पतंजलि की दवाओं से अपनी आंख नहीं ठीक कर सके और लोगों को नकली प्रोडक्ट बेचते हैं।
हराम देव इसलिए लिखा है क्योंकि चुनाव के समय तो महंगाई और काला धन पर काफी शोर मचाते थे, लेकिन अब बिजनेस में व्यस्त हैं। आज इनको महंगाई नहीं दिखती है।