{"_id":"63184f71e87e2c2bc7630fc1","slug":"leet-exam-2022-and-pat-exam-2022-no-reservation-roster-for-next-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट-पैट की चौथी काउंसलिंग के लिए आरक्षण रोस्टर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट-पैट की चौथी काउंसलिंग के लिए आरक्षण रोस्टर खत्म
Wed, 07 Sep 2022 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:30 PM IST
सार
अब रिक्त पड़ी सीटों पर किसी भी वर्ग से संबंधित अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर सीट हासिल कर सकेगा। पैट के लिए यह चौथे चरण की काउंसलिंग राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में 13 से 15 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से भरी जाने वाली लीट और पैट की सीटों के लिए अब आरक्षण रोस्टर काम नहीं करेगा। चौथे चरण की काउंसलिंग में अब अभ्यर्थियों की मेरिट ही आधार रहेगा। जबकि इससे पहले दो चरणों की हुई काउंसलिंग में कोटे से संबंधित सीटों को भरने के लिए तवज्जो दी थी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से पैट-2022 के तृतीय चरण के लिए 1,350 सीटें भरी जानी थी। शेष बची सीटों की सूची बोर्ड वेबसाइट पर 12 सितंबर को अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
यदि इस दौरान सीटें शेष बच जाती हैं तो उसके लिए चौथे चरण की काउंसलिंग करवाई जाएगी। इस काउंसलिंग में रिक्त पड़ी सीटों को एक समान रखा जाएगा। यानि सीटों की अलॉटमेंट में दिए जाने वाले आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। अब रिक्त पड़ी सीटों पर किसी भी वर्ग से संबंधित अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर सीट हासिल कर सकेगा। पैट के लिए यह चौथे चरण की काउंसलिंग राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में 13 से 15 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन
बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिलेगा लीट में प्रवेश
दूसरी ओर दो वर्षीय डिप्लोमा लेटरल एंट्री (लीट) की तृतीय चरण के लिए 4,75 सीटें भरी जाएंगी। इन सीटों का आवंटन नौ सितंबर को कर दिया जाएगा। इस दौरान वे अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने लीट नहीं दिया है।
विज्ञापन
पैट-2022 के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग स्पॉट काउंसलिंग के रूप में होगी। इस दौरान किसी भी वर्ग से संबंधित सीटों को एक समान रखा जाएगा। रिक्त पड़ी सीटों पर अब प्रवेश आरक्षण से नहीं मेरिट के आधार पर मिलेगा। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।