फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LEET 2023: 171 seats will be filled in the first phase, 581 will be filled in the second

LEET 2023: हिमाचल में पहले चरण में 171 सीटों को मिले अभ्यर्थी, दूसरे में 581 भरी जाएंगी

Fri, 07 Jul 2023 11:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 11:50 AM IST
सार

प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में लीट की 171 सीटें अभ्यर्थियों ने कन्फर्म कर ली हैं। 

विज्ञापन
LEET 2023: 171 seats will be filled in the first phase, 581 will be filled in the second
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में लीट की 171 सीटें अभ्यर्थियों ने कन्फर्म कर ली हैं। द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लीट-2023) में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया चार जुलाई तक चली। दूसरे चरण की काउंसलिंग में 581 सीटों के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 11 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। दूसरे चरण की सीटों की ऑनलाइन काउंसलिंग 14 जुलाई को होगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से सूबे के बहुतकनीकी संस्थानों में लीट-2023 की करीब 978 सीटों को भरने के लिए मई में प्रवेश परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन


परीक्षा के बाद जून में इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों की काउंसिलिंग के लिए आवेदन मांगे थे। अब पहले चरण की काउंसिलिंग में 171 सीटें भर चुकी हैं। जबकि अभी भी 581 के करीब सीटें रिक्त पड़ी हैं। सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अब 11 जुलाई तक पुन: ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 जुलाई को ऑनलाइन होगी। 19 को दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद जो खाली सीटें रह जाएंगी, उनके लिए काउंसलिंग की जाएगी। 978 सीटों में कुछ सीटें स्पोर्ट्स और दिव्यांग कोटे से भी भरी जाएंगी। इनके लिए काउंसलिंग शेड्यूल बाद में तय किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्यादा सीटें इन कोर्स में पड़ी हैं खाली 
जानकारी के अनुसार ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में सबसे अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। इसके अलावा अन्य कोर्स में भरी जाने वाले सीटों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लीट) में पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया हो चुकी है। 171 अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें कन्फर्म कर ली हैं, जबकि 581 के करीब सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। -आरके शर्मा, शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed