फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   'Leela Gondpur' cargo ship will illuminate the name of Himachal's Haroli in the world

Cargo Ship: बेटों ने कार्गो शिप खरीदा, मां और गांव का दिया नाम

Wed, 15 Mar 2023 05:30 PM IST
Krishan Singh राजीव पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)
राजीव पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Mar 2023 05:30 PM IST
सार

हरोली के गोंदपुर जयचंद के रहने वाले कोमल व अनिल अग्निहोत्री शिपिंग कारोबारी हैं। कोमल भारत में रहते हुए इस कारोबार को बढ़ा रहे हैं। जबकि अनिल विदेश में रहते इस कारोबार में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
'Leela Gondpur' cargo ship will illuminate the name of Himachal's Haroli in the world
लीला गोंदपुर कार्गो शिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘लीला गोंदपुर’ कार्गो शिप हिमाचल प्रदेश के हरोली का नाम दुनियाभर में चमकाएगा। यह जहाज समुद्री मार्ग से दुनिया के विभिन्न देशों की बंदरगाहों तक पहुंचेगा। हरोली के एक छोटे से गांव गोंदपुर जयचंद और शिप मालिक की मां लीला के नाम पर इस समुद्री जहाज का नामकरण हुआ है। दोनों को मिलाकर ही शिप को लीला गोंदपुर का नाम दिया गया है। हरोली के गोंदपुर जयचंद के रहने वाले कोमल व अनिल अग्निहोत्री शिपिंग कारोबारी हैं।

विज्ञापन


कोमल भारत में रहते हुए इस कारोबार को बढ़ा रहे हैं। जबकि अनिल विदेश में रहते इस कारोबार में लगे हुए हैं। दोनों ने अपनी मां और अपनी पैतृक भूमि से लगाव दिखाते हुए इसका नामकरण मां व पैतृक भूमि से जोड़कर किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JOA IT 817: अभ्यर्थियों का पैदल मार्च शुरू, हमीरपुर से राजधानी शिमला तक पैदल यात्रा करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल व अनिल के पिता फकीर चंद व लीला दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं। कोमल व अनिल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ताया के बेटे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर कर खुशी जताई है। पोस्ट में मुकेश ने लिखा है कि ‘लीला गोंदपुर-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से गोंदपुर के अग्निहोत्री भाइयों पर हमें नाज है। यह गौरव का क्षण है जिन्होंने अपनी माताश्री और गांव को देश दुनिया में पहचान दी।


यह बल्क कार्गो 180, 000 टन की क्षमता का है। इस पर हमारा पैतृक गांव गोंदपुर अंकित है। कोमल अग्निहोत्री एवं अनिल अग्निहोत्री को बधाई।’ उधर, गोंदपुर जयचंद पंचायत के प्रधान अनूप अग्निहोत्री ने बताया कि कोमल व अनिल का शिपिंग कारोबार है और दोनों गोंदपुर के रहने वाले हैं। नए शिप का नाम लीला गोंदपुर रखना गौरान्वित करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed