फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lecturer and principal promotion in himachal

हिमाचल में 153 प्रवक्ता बने प्रिंसिपल, इनको बनाया उपनिदेशक

Tue, 05 Mar 2019 05:51 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Mar 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
lecturer and principal promotion in himachal

प्रदेश सरकार ने 12 स्कूल प्रिंसिपलों को प्लेसमेंट आधार पर उपनिदेशकों के पद पर नियुक्ति दी है। दौलतपुर चौक (ऊना) स्कूल के प्रिंसिपल गुरदेव सिंह को उप निदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा, डाइट कांगड़ा के प्रिंसिपल संजीव कुमार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, ढलून (कांगड़ा) स्कूल के प्रिंसिपल संदीप कुमार को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, संधु (शिमला) स्कूल के प्रिंसिपल नरेश गुप्ता को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा किन्नौर, गौरा (सोलन) स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा कंडा को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


डूमैहर (सोलन) स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश चंद को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, झुंगी (मंडी) स्कूल के प्रिंसिपल चिरंजी लाल को उप निदेशक निरीक्षण लाहौल एवं स्पीति, दसगांव (बिलासपुर) स्कूल के प्रिंसिपल बलवंत कुमार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, बाथरा (कांगड़ा) स्कूल के प्रिंसिपल दिलवरजीत चंद्र को उप निदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर, जोल सप्पड (हमीरपुर) स्कूल के प्रिंसिपल दीप चंद को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा किन्नौर,  धमेटा (कांगड़ा) स्कूल के प्रिंसिपल पुरषोत्तम चंद को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी और डोगहरी (मंडी) स्कूल के प्रिंसिपल राज कुमार को उपनिदेशक निरीक्षण किन्नौर के पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन

153 प्रवक्ता बने प्रिंसिपल

उच्च शिक्षा निदेशालय ने 153 टीजीटी और प्रोमोट प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। मंगलवार को जारी पदोन्नति निर्देशों के साथ-साथ निदेशालय ने तबादला निर्देश भी भी जारी कर दिए हैं।

इन शिक्षकों को अब 10300-34800 का पे बैंड और 5400 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। पदोन्नत शिक्षकों को 23 मार्च तक नए स्कूलों में पद ग्रहण करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed