{"_id":"68e5262cb24c14e2a909ac71","slug":"lecckage-in-igmc-new-opd-block-shimla-news-c-19-sml1002-613264-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: न्यू ओपीडी ब्लॉक से टपकता है फर्श धोने पर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: न्यू ओपीडी ब्लॉक से टपकता है फर्श धोने पर गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी
करोड़ों से बने ओपीडी ब्लॉक में हुए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के करोड़ों की लागत से निर्मित बहुमंजिला न्यू ओपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल की छत में दो जगह ऊपरी मंजिल में फर्श धोने पर गंदा पानी टपकता है। मंगलवार को ओपीडी ब्लॉक से ऊपरी मंजिल को जाने वाले पैदल सीढि़यों में टपक रहे इस गंदे पानी से यहां से गुजरने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को बचकर निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा था। छत से पानी टपकने से कहीं न कहीं भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल हैं। मंगलवार को हालांकि अस्पताल के इस ब्लॉक में लोगों की भीड़ कम थी। कार्य दिवस पर इसी मंजिल की लिफ्ट से जाने वाले और पैदल ऊपरी मंजिल को जाने वाले आम लोगों के लिए ऊपरी मंजिल के फर्श की धुलाई किए जाने पर लगातार परेशानी बनी रहेगी। इस शानदार भवन में इस तरह से फर्श धोने के गंदे पानी के टपकने से ओपीडी ब्लॉक में रोजाना आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए समय रहते व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आईजीएमसी राहुल महाजन ने कहा कि मेरे ध्यान में मामला नहीं था, अब आया है तो पानी टपकने की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।