{"_id":"bd8b4315495b5d8779d8d00be6f7e7f4","slug":"leapord-attack-at-bhatakuffar-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में दिन दहाड़े तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में दिन दहाड़े तेंदुए ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Oct 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
शिमला के भट्टाकुफर के नजदीक राहगीर पर तेंदुए ने दिन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। इसकी पहचान दल बहादुर (50) के तौर पर हुई है। इसके चेहरे के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। आईजीएमसी में घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इसकी हालत खतरे से बाहर है। दल बहादुर दिवाली के दिन भट्टाकुफर से सामान लेकर घर की तरफ लौट रहा था। करीब साढ़े चार बजे जब वह संजय वन और टोरू वन के बीच में पहुंचा तो अचानक झाड़ियों में बैठा तेंदुआ उस पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
वह हड़बड़ा कर खाई में गिर गया। करीब दो घंटे बाद उसे होश आया। वो किसी तरह घर पहुंचा। लोगों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बुधवार को भी इसी इलाके में कुलदीप ठाकुर नाम के शख्स पर तेंदुए ने शाम करीब सात बजे हमला किया।
विज्ञापन
हमले में वह बाल बाल बच गए। स्थानीय निवासी दिनेश ने कहा कि दल बहादुर उनके यहां काम करता है। इलाके में तीन से चार तेंदुए हैं। कई मवेशियों को चट कर चुके हैं। अब इंसानों पर हमला कर रहे हैं। लोगों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
शहर में यहां यहां है तेंदुए का खौफ
शहर में संजौली, सांगटी, आईजीएमसी रोड, कैथू, जाखू, फाइव बैंच, कनलोग, भराड़ी, बड़श में आए दिन तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं मिलती रहती हैं। लोगों के घरों तक तेंदुए पहुंचने लगे हैं। कई बार सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए कैद हुए हैं। वन महकमा हर बार पिंजरा लगाने की बात करता है लेकिन आज तक एक भी तेंदुआ उसमें नहीं फंसा।