फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leapord are creating terror in Shimla

आखिर किससे खौफ खा रहे है शिमला के लोग?

Fri, 28 Mar 2014 12:11 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
Leapord are creating terror in Shimla

राजधानी के लोग इन दिनों खौफजदा है। यहां डर का कारण बना है तेंदुआ। तेंदुए की दस्तक से एक बार फिर शहर में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम भी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर तेंदुआ देखा गया। जाखू में होलीलॉज के पास भी तेंदुए ने एक पिल्ले को अपना शिकार बनाया।

यही नहीं शहर के अन्य इलाकों में भी कई लोग तेंदुए के दिखने की बात कह चुके हैं। फागली निवासी दिपेश कंवर का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ देर शाम रेलवे ट्रैक से नीचे उतर रहे थे।

तभी उन्होंने ट्रैक पर तेंदुआ देखा। शोर मचाने के बाद तेंदुए ने ट्रैक से नीचे छलांग लगा दी। उधर, होलीलॉज निवासी रमेश ने बताया कि देर रात घर के बाहर टहल रहे पिल्ले पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Leapord are creating terror in Shimla

वन विभाग की वन्य प्राणी विंग ने जाखू स्थित होलीलॉज के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए एक और पिंजरा लगा दिया है। बुधवार रात यहां तेंदुआ देखा गया था। ऐसे में विभाग हरकत में आ गया है।

विभाग के अनुसार दो साल पहले देखे गए तेंदुए के शावक अब बड़े हो गए हैं। खाना खोजने के लिए ये अब शहर का रुख कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में तो तेंदुआ दिन दहाड़े मालरोड तक पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार शहर में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है।

वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा। विभाग का कहना है कि देर रात अकेले घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा कई स्‍थानों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed