फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leap Year 2016: special story for birth on 29 feb 2016.

ताउम्र चार साल में एक ही बार जन्म दिन मना पाएंगे ये लाल

Sat, 05 Mar 2016 02:05 PM IST
Updated Sat, 05 Mar 2016 02:05 PM IST
सार

  • 29 फरवरी को कई नवजात शिशुओं ने जन्म लिया है।
  • इससे अच्छा दिन और कोई हो ही नही सकता।

विज्ञापन
Leap Year 2016: special story for birth on 29 feb 2016.
लीप ईयर के दिन जन्मा नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजात शिशुओं के अभिभावकों के लिए 29 फरवरी कई संशय बनाकर चला गया। इस दिन जन्म लेने वाले शिशु के माता-पिता यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि शिशु का जन्मदिन अगले साल किस तिथि को मनाएं। अभिभावकों के दोस्त यह कह रहे हैं कि शिशु का जन्मदिन अब चार साल बाद आएगा।

विज्ञापन


हालांकि, लीप ईयर में नवजात के जन्म को लेकर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। राजधानी के अस्पतालों में 29 फरवरी को कई नवजात शिशुओं ने जन्म लिया है। अभिभावक यही सोच रहे थे कि बच्चे का जन्मदिन वह कब मनाएंगे? केएनएच में भी
विज्ञापन


29 फरवरी को शिमला की सुनीता तथा चौपाल की कृष्णा ने नवजात शिशु को जन्म दिया है। जोनल अस्पताल डीडीयू (शिमला) में भी तीन प्रसूता महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया हैं। कुनिहार की रहने वाली सुनीता ने अस्पताल में सुबह आठ बजकर पैंतीस मिनट पर लड़के को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 फरवरी को अस्पतालों में कई शिशुओं ने लिया जन्म

Leap Year 2016: special story for birth on 29 feb 2016.
लीप ईयर के दिन जन्मा नवजात - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दूसरी प्रसूता नीना कुमारी ने भी सुबह ग्यारह बजकर पैंतालीस मिनट पर लड़के को जन्म दिया जबकि तीन बजकर तेईस मिनट पर मोनिका ने बच्ची को जन्म दिया। लीप ईयर के दौरान बच्चों के जन्म के बाद अस्पतालों में एक दूसरे को बधाइयां देने का तांता लगा रहा।

डीडीयू अस्पताल में लड़के को जन्म देने के बाद जिला मंडी की रहने वाली नीना ने कहा कि उनके लिए यह सबसे बड़ी खुशी का मौका है। बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ हैं।

बच्चे के जन्म के बाद सोलन के रहने वाले दिलीप ने बताया कि यह उनका बर्थडे गिफ्ट है। दिलीप ने बताया कि उनका जन्मदिन 22 फरवरी को आता है। 29 को उनके बच्चे का जन्मदिन आएगा। इससे अच्छा दिन और कोई हो ही नही सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed