फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leader of Opposition Jai Ram Thakur met the family of the deceased student and consoled them.

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- सिर्फ जांच तक ही सीमित हुई प्रदेश सरकार, त्वरित कार्रवाई कर पेश की जाए नजीर

Thu, 16 Apr 2026 04:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 04:47 PM IST
सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि छात्रा हत्याकांड के आज चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार सिर्फ जांच तक ही सीमित होकर रह गई है जबकि कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Jai Ram Thakur met the family of the deceased student and consoled them.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सिया हत्याकांड के चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार केवल जांच तक ही सीमित है। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ है। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, इसलिए सरकार को त्वरित कार्रवाई कर उदाहरण पेश करना चाहिए। यह बात उन्होंने वीरवार को सिया के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां सिया की बेरहमी से हत्या की गई थी। इसके बाद वे उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन और पिता इसे सामान्य घटना मानने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि राह चलते किसी की अचानक हत्या का कोई औचित्य समझ नहीं आता।

विज्ञापन

क्षेत्र में खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों में भय का माहौल है, जिसके चलते वे स्कूल-कॉलेज जाने से कतरा रहे हैं। अभिभावक स्वयं बच्चों को सुरक्षा के साथ स्कूल-कॉलेज छोड़ने और लेने जा रहे हैं। क्षेत्र की बस सेवाएं भी सरकार द्वारा बंद रखी गई हैं, जिस पर लोगों ने पुनर्विचार की मांग की है। सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर मंडी जिले की एक अन्य युवती को सिया जैसा हश्र भुगतने की धमकी देने की भी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस और सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता प्रदान की
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पीड़ित परिवार को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर की ओर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी गई, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ सहारा मिल सके। उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed