फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LBS College, Saraswatinagar secured second place in women's volleyball

Shimla News: महिला वॉलीबॉल में एलबीएस कॉलेज सरस्वतीनगर ने हासिल किया दूसरा स्थान

Fri, 09 Oct 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
LBS College, Saraswatinagar secured second place in women's volleyball
महिला वॉलीबॉल में एलबीएस कॉलेज सरस्वतीनगर ने हासिल किया दूसरा स्थान। संवाद
एचपीयू की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर (सावड़ा) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं के प्रदर्शन से कॉलेज प्रबंधन में उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। मेजबान महाविद्यालय की टीम ने बेहतर खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में सरस्वतीनगर कॉलेज की टीम का सामना धर्मशाला कॉलेज की टीम से हुआ। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों में इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने टीम के मार्गदर्शन और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं आयोजन सचिव डॉ. दिग्विजय चौहान के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article