कानून व्यवस्था को मजबूत करना होगा : जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल छोटा और शांत प्रदेश है। इसे हत्या जैसी घटनाएं दहला रही हैं। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री सुबाथू के पाइनग्रोव स्कूल के 27वें वार्षिक समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और नशाखोरी दोनों को खत्म करने पर काम कर रही है। इसमें हर वर्ग के सहयोग की जरूरत है। जिस परिवार ने इस हत्याकांड में अपने बच्चे को खो दिया है, सरकार उसकी पूरी मदद करेगी।
कहा कि मामले से जुड़ी फाइल उनके पास पहुंचते ही वे इस पर विचार करेंगे। कहा कि उनके बारे में अकसर लोग यही कहते हैं कि वे चल नहीं पाएंगे, लेकिन वे अपने काम से ऐसे लोगों को जवाब दे रहे हैं।
उनका राजनीतिक भविष्य सालों पहले शुरू हुआ था। वे लगातार चलते हुए यहां तक पहुंचे हैं। आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करते रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में नशाखोरी एक बड़ा विषय बन गया है।
सरकार नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। नशे के खिलाफ सरकार मुहिम चला रही है। इसमें शैैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने पाइनग्रोव स्कूल प्रबंधन से भी मुहिम में सरकार का साथ देने का आह्वान किया।
कहा कि जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण छात्र जीवन में प्राप्त होते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने इस समय का सदुपयोग करें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। छात्रों को सदैव अपने अध्यापकों के योगदान को स्मरण रखना होगा और विद्यालय में सिखाई बातों को जीवन में उतारना होगा।