{"_id":"581c8eb14f1c1bc52b437227","slug":"law-student-killed-in-car-accident-at-shoghi-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के शोघी के पास कार हादसा, लॉ की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के शोघी के पास कार हादसा, लॉ की छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते शोघी क्षेत्र में वीरवार देर रात आल्टो कार बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में एवालॉज लॉ कॉलेज की एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक सहपाठी छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना बालुगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब नौ बजे आल्टो कार शोघी से शिमला की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
जैसे ही कार शोघी बाजार से आगे निकली सामने से एक ट्रक सड़क पर गलत साइड से आ गया। अपने आप को बचाने के लिए कार चालक पीयूष शर्मा (22) कार को नाली की तरफ ले गया और कार पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में मौके पर ही हमीरपुर जिले की भोरंज निवासी रेखा उम्र 20 साल की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।
वह लॉ कॉलेज की छात्रा थी। अन्य घायलों में सुशील कुमार उम्र 23, अमित उम्र 26 और पूर्वी सूद उम्र 20 को प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी है। पुलिस ने रेखा का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शिमला पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।