{"_id":"031d9c3f7a538d54e1d45e8e34c2a9c4","slug":"lavi-fair-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ पर खूब लगे ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ पर खूब लगे ठुमके
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जसवीर जस्सी के नाम रही। उन्होंने अपने दिलकश अंदाज और आवाज से रामपुर वासियों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान इस पॉप स्टार ने कोका तेरा कुद कुछ केंदा नी कोका... दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, माए नी मेरिए शिमले दी राहें... ढोली तारो ढोल बाजे ढोल गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से की। सांस्कृतिक संध्या में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश वर्मा, प्रदेश सचिव चंद्रप्रभा नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेला कमेटी के अध्यक्ष एडीएम डीके रतन और सचिव एसडीएम दलीप नेगी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक कलाकारों ने पहले कार्यक्रम में समा बांधा। फिर जसवीर जस्सी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जस्सी मंच पर आकर गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
इसके बाद... मुड़ेयां विच बेर पे गया पर धमाल मचाया। वहीं जस्सी ने रामपुर में हिमाचल की हसीन वादियों की सराहना की और इसे भारत का मस्तक बताया। पॉप गायक जसवीर जस्सी के गीतों पर यूथ ब्रिगेड जमकर झूमी। पंजाबी और हिंदी गीतों पर नाचने का जुनून लड़कों से ज्यादा लड़कियों में दिखाई दिया।
जस्सी को यहां तक बोलना पड़ा कि कुड़ियां नाच रही हैं और मुंडे शांत क्यों हैं? इसके बाद लड़के भी झूमने को विवश हो गए। जस्सी ने जैसे ही बुधवार देर रात को गीतों की सिलसिला शुरू किया तो लड़कों से ज्यादा जोश लड़कियों में दिखा। वीआईपी सीटों पर नजर दौड़ाते रहे और बार-बार यही कह रहे थे कि आगे वालो अगर नाचना नहीं है तो कम से कम मुस्कुरा तो दें।