{"_id":"66e19ed4281f871e7d0ba661","slug":"lathi-charge-in-sanjauli-businessmen-came-out-in-protest-shimla-news-c-19-sml1007-407871-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली में लाठीचार्ज के \nविरोध में उतरे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली में लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कारोबारी
विज्ञापन
शहर में आज आधा दिन बंद रहेंगे बाजार
व्यापार मंडल ने लिया फैसला, लाठीचार्ज में भाजपा नेता भी घायल
संजौली में मंगलवार को पूरा दिन बंद रहा बाजार
मालरोड पर भी शाम के समय बंद रखी गईं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली में हिंदूवादी संगठनों पर बुधवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में शिमला व्यापार मंडल ने वीरवार को आधा दिन राजधानी के बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।
शहर के लोअर बाजार समेत सभी उपनगरों की दुकानें दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखी जाएंगी। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि संजौली में हिंदूवादी नेताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज करना गलत है। इसके विरोध में वीरवार को दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। संजौली में हुए लाठीचार्ज में भाजपा के शिमला शहरी क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी संजय सूद भी घायल हुए हैं। इनके मुंह पर चोटें लगी हैं। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि संजय सूद समेत अन्य नेताओं पर लाठीचार्ज करना गलत है। मस्जिद विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन के चलते बुधवार को दिनभर संजौली बाजार बंद रहा। सुबह 9:00 बजे कई कारोबारियों ने दुकानें खोलीं लेकिन जैसे ही ढली में प्रदर्शन शुरू हुआ दुकानदारों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दीं। दोपहर के समय जैसे ही प्रदर्शनकारी संजौली बाजार पहुंचे तो सभी को दुकानें बंद करनी पड़ी। शाम 5:00 बजे तक ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। मस्जिद क्षेत्र के पास प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछारें भी कीं। पानी कई दुकानों में घुसा है। कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम को इस क्षेत्र में अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
मालरोड पर भी बंद रहीं दुकानें
संजौली में हिंदूवादी संगठनों के समर्थन में शहर के मालरोड के कारोबारियों ने भी बुधवार शाम 4:30 से 5:30 बजे तक दुकानें बंद रखीं। अब वीरवार को भी आधा दिन यह दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ कल संजौली जाएंगे मेयर
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान शुक्रवार को संजौली क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां तहबाजारियों को लेकर आ रही शिकायतों पर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। महापौर ने कहा कि मस्जिद विवाद में नगर निगम नियमानुसार काम कर रहा है। आयुक्त कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई चल रही है। स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा ने कहा कि बाजार में बैठने वाले अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई के लिए निगम प्रशासन से मांग की है। इन्हें बाजार से शिफ्ट किया जाना है। बाजार में फुटपाथ पर किसी को दुकानें सजाने की मंजूरी नहीं मिलेगी।