फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   laptops to meritorious students in himachal

मेधावी छात्रों को हिमाचल सरकार ने दिया बड़ा झटका

Thu, 14 Apr 2016 08:36 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Apr 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
laptops to meritorious students in himachal
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा। - फोटो : डेमो पिक

दसवीं और बारहवीं के दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथों लैपटॉप नहीं मिलेंगे। अफसरशाही की लेटलतीफी की वजह से 15 अप्रैल को प्रस्तावित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह स्थगित हो गया है। इसी सप्ताह लैपटॉप खरीद के लिए ऑर्डर किया गया है। कंपनी अब करीब दो सप्ताह बाद लैपटॉप मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस घोषणा पत्र में राजीव गांधी डिजिटल स्टूडेंट योजना को शामिल किया गया है। इसके तहत स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में शामिल होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा। कोशिश की जा रही है कि 30 अप्रैल तक मेधावियों को लैपटॉप दे दिए जाएं।

विज्ञापन

समय पर उपलब्ध नहीं हो सके लैपटॉप

laptops to meritorious students in himachal
लैपटॉप - फोटो : डेमो पिक

उल्लेखनीय है कि बीते तीन मार्च को शिक्षा विभाग ने टेंडर की शर्तों में बदलाव कर एक हजार लैपटॉप चार हफ्तों के भीतर देने को कहा था। 17 मार्च को टेंडर खोले गए। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से शिक्षा विभाग ने लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए। दो कंपनियां टेक्निकल बिड में पास हुईं।

चयनित कंपनियों की फाइनेंशियल बिड के बाद एक कंपनी को टेंडर अवार्ड किया गया। इस दौरान शर्तों में और ढील देते हुए 12 अप्रैल तक सिर्फ 200 लैपटॉप देने की बात कही। बावजूद इसके लैपटॉप समय पर उपलब्ध नहीं हो सके। शैक्षणिक सत्र 2014-15 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में शुमार दसवीं और बारहवीं के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed