फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   laptop to himachal board toppers

2016 के बोर्ड टॉपर्स को भी मिलने वाले हैं लैपटॉप

Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
laptop to himachal board toppers

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2016 की मेरिट लिस्ट में शामिल सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप के टेंडर 20 जुलाई को खुलेंगे। साल 2015 के मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाने में हुई देरी से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने इस साल मुस्तैदी दिखाई है।

विज्ञापन


मेधावी बच्चों को लैपटॉप आवंटन की तैयारियां इस बार जल्द शुरू कर दी गई हैं। इस साल 15 अगस्त को मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेधावी बच्चों को लैपटॉप देकर सम्मानित करेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस हजार बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन को लैपटॉप खरीदने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


कारपोरेशन ने 20 जुलाई तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसी दिन टेंडर खोले जाएंगे। दसवीं और जमा दो के पांच-पांच हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाने हैं। साल 2016 में बच्चों को उच्च तकनीक के लैपटॉप दिए जाएंगे। स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन ने टेंडर नोटिस के माध्यम से बताया है कि लैपटॉप में साल 2015 का प्रोसेसर और 2016 का एमएस ऑफिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2015 के मेधावियों से उच्च तकनीक वाले लैपटॉप 2016 के मेधावी बच्चों को दिए जाएंगे। 200 लैपटॉप चार सप्ताह के भीतर उपलब्ध करवाने को कहा गया है। शेष लैपटॉप छह सप्ताह के भीतर जिलों में मुहैया करवाए जाएंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed