फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   laptop for all toppers of 10th and +2 classes.

10वीं, 12वीं के टॉपरों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें

Wed, 05 Nov 2014 06:20 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
laptop for all toppers of 10th and +2 classes.

प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दसवीं और जमा दो के जो टॉपर लैपटॉप लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें विभाग ने लैपटॉप देने का एक और मौका प्रदान किया है। प्रदेश में ऐसे कई टॉपर हैं, जिन्होंने किन्हीं कारणों की वजह से लैपटॉप नहीं लिया था।

विज्ञापन


विभाग ऐसे छात्रों को अब स्वयं सूचित कर रहा है। दूरभाष के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। अकेले बिलासपुर जिले में करीब डेढ़ दर्जन छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने लैपटॉप नहीं लिए हैं। इससे मेधावी विद्यार्थियों को योजना में मिलने वाले लैपटॉप लैप्स नहीं होंगे।
विज्ञापन


चाहे छात्र पढ़ा रहा है या फिर वो जिले से बाहर कोचिंग या फिर कोई ट्रेनिंग ले रहा है। जिले से बाहर गए मेधावियों को शिक्षा विभाग की ओर से संपर्क साध कर लैपटॉप लेने के लिए बुलाया जा रहा है। मेधावियों के स्कूलों में संपर्क कर उन्हें लैपटॉप लेने के लिए बुलाया जा रहा है। अभी तक कई मेधावियों ने लैपटॉप नहीं लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में इन्हें मिलेंगे लैपटॉप

laptop for all toppers of 10th and +2 classes.

मोहानी महाजन, विजय शर्मा, नवीता शर्मा, अनिल कुमार, शुभम महाजन, अंबिका, रंजना कौंडल, आशीष वर्मा, जीगेश शर्मा, शिवानी, दीपिका कुमारी, आशीष ठाकुर, शिवाली शर्मा, शिवानी शर्मा, मोनिका ठाकुर, पुजा देवी है, जिन्होंने अभी तक विभाग से अपने लैपटॉप नहीं लिए है।

उधर, उच्च शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया ने बताया कि अभी तक 16 बच्चों ने अपने लैपटॉप नहीं लिए है। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को फोन व अन्य माध्यम से सूचित किया जा रहा है। ताकि यह अपने लैपटॉप ले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed