{"_id":"5f6b44ffffa72e6c6710cb46","slug":"langur-caught-after-attacking-on-many-people-at-ridge-and-mall-road-of-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के रिज और मालरोड पर उत्पात मचाने वाला लंगूर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के रिज और मालरोड पर उत्पात मचाने वाला लंगूर पकड़ा गया
Wed, 23 Sep 2020 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
उत्पात मचाने वाला लंगूर पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला शहर के रिज मैदान और मालरोड क्षेत्र में बीते दो तीन दिन से उत्पात मचा रहे लंगूर से शहरवासियों और सैलानियों को राहत मिल गई है। वन्य जीव विभाग की टीम ने बुधवार को इस लंगूर को पकड़ लिया है। रिज मैदान पर मंगलवार को इस लंगूर ने खूब उत्पात मचाया था। कई लोग इसके झपटने से घायल भी हो गए थे। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
वन्यजीव विभाग की टीम बुधवार सुबह ही रिज मैदान पर पहुंच गई। लेकिन लंगूर को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंगूर ने बुधवार सुबह भी रिज और मालरोड पर खासा उत्पात मचाया। लोगों से खाने पीने का सामान छीनने के अलावा कई लोगों को धक्का भी मारा। विभाग की टीम इसे पकड़ने के लिए इसके पीछे दौड़ती रही लेकिन यह काफी देर तक हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
दोपहर बाद वन्यजीव विभाग की टीम ने गन के जरिये इसे इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। बाद में पिंजरे में बंद कर विभाग की टीम इसे अपने साथ ले गई। कारोबारियों ने कहा कि यह लंगूर पागल हो गया था और बेवजह लोगों पर झपट रहा था। अब लंगूर को विभाग कुछ दिन तक पिंजरे में ही रखेगा। इस दौरान अगर लंगूर का व्यवहार सामान रहा तो इसे फिर से घने जंगलों के बीच छोड़ा जाएगा। लंगूर के उपचार की जरूरत होगी तो फिर उपचार के बाद इसे लंगूर में छोड़ेंगे।
विज्ञापन
टीम ने पकड़ लिया है लंगूर : डीएफओ
वन्यजीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत मिलने के बाद एक टीम मौके पर भेजी थी। इस लंगूर को बेहोश करने के बाद पकड़ लिया गया है। लोगों को अब घबराने की जरूरत नहीं है।