फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Langar will not be allowed near Mani Mahesh Dal Lake, DC's order

Chamba: मणिमहेश डल झील के पास नहीं लगा सकेंगे लंगर, डीसी चंबा ने जारी किए आदेश

Tue, 29 Oct 2024 11:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Oct 2024 11:05 AM IST
सार

वन विभाग को यात्रा क्षेत्र के लिए इको टूरिज्म सोसायटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाए, जिससे एनजीटी के निर्देशानुसार गतिविधियां करवाई जा सकें। 

विज्ञापन
Langar will not be allowed near Mani Mahesh Dal Lake, DC's order
पवित्र मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिमहेश डल झील के पास किसी प्रकार की व्यावसायिक और लंगर आदि की गतिविधियां नहीं होंगी। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने यह आदेश जारी किए हैं। उन्होंने वन विभाग को यात्रा क्षेत्र के लिए इको टूरिज्म सोसायटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाए, जिससे एनजीटी के निर्देशानुसार गतिविधियां करवाई जा सकें।  उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हड़सर से धन्छौ तक मार्ग को चौड़ा, पक्का करने और रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि घोड़े और खच्चरों के लिए अलग से रास्ता बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। उन्होंने यात्रा मार्ग पर 200 अतिरिक्त शौचालय बनाने का लक्ष्य भी रखा। 

विज्ञापन


उपायुक्त की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक हुई। उपायुक्त ने विशेष रूप से राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से मणिमहेश यात्रा के आयोजन संबंधित दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने एनजीटी के निर्देशों के अनुसार वन मंडल अधिकारी भरमौर और वन्य प्राणी विभाग को पवित्र मणिमहेश की आधिकारिक यात्रा, श्रद्धालुओं और ट्रैकिंग पर जाने वाले यात्रियों और उस समय होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। डीसी ने भरमौर प्रशासन को जनता के साथ समन्वय स्थापित करने और एनजीटी के आदेशों की अनुपालना के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।  मोबाइल टावर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बीएसएनल को को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed