{"_id":"31fc0ad6b494c333fcd1c1098f4f19eb","slug":"landslides-due-to-heavy-rain-hundreds-of-people-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सैंकड़ों लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सैंकड़ों लोग फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक बार फिर चंबा पांगी मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इस कारण भंजराडू-बैरागढ़-पांगी मार्ग फिर से यातायात के लिए अवरुद्ध होने से सैंकड़ों लोग फंस गए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन के मुताबिक मार्ग में 100 वाहन इस सड़क पर फंसे हुए हैं। इनमें कुछ वाहन ऐसे हैं, जो पांगी से मटर लेकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण शनिवार रात से शुक्राली के पीछे ही फंसे हैं।
विज्ञापन
वहीं दर्जनों लोकल टैक्सियां भी इस मार्ग पर फंसी हुई हैं। यातायात के लिए सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, होशियारा राम, राकेश कुमार, दीपक, संजीव कुमार, रमेश व अशोक ने बताया कि इन दिनों पांगी मार्ग साच पास में खुल गया है, लेकिन शुक्राली बंद होने के कारण पांगीवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि बरसात व सर्दी के मौसम से शुक्राली मार्ग अक्सर बंद रहता है। सरकार द्वारा आज तक इस मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस कारण सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।