फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide shimla, Youth killed and three people injured due to stone falling on moving vehicle in Sunni

Shimla: सुन्नी में चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से युवक की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 28 Jul 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Jul 2022 08:54 PM IST
सार

राजधानी शिमला से सटे सुन्नी क्षेत्र में चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान रोहित कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार, गांव मझोटी जिला कांगड़ा निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
landslide shimla, Youth killed and three people injured due to stone falling on moving vehicle in Sunni
चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे सुन्नी क्षेत्र में चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान रोहित कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार, गांव मझोटी जिला कांगड़ा निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर सुन्नी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसमें सन्नी (33) पुत्र धर्म सिंह, गांव तांबर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा, हरदीप सिंह (56) पुत्र सतपाल सिंह हाउस नंबर-2014, फेज-7 सेक्टर मोहाली पंजाब और गाड़ी चालक अभिषेक (35) पुत्र पन्ना लाल मलोया, चंडीगढ़ निवासी शामिल हैं। 

विज्ञापन


  डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत स्थिर है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक सभी लोग एक निजी कंपनी में काम करते हैं और कारोबार के सिलसिले से सुन्नी आ रहे थे। सुन्नी- बसंतपुर सड़क पर देवीधार के पास वीरवार को दोपहर 2:50 बजे हादसा पेश आया। पुलिस के मुताबिक पंजाब नंबर का वाहन शिमला से सुन्नी की तरफ जा रहा था।  इसमें चार लोग सवार थे। सुन्नी से 14 किमी पहले देवीधार के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान वाहन के अगले हिस्से पर गिर गई। रोहित ड्राइवर साइड की सीट पर पर बैठा था और चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


  शव को वाहन से बाहर निकालने के लिए भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों घायलों को शिमला रेफर किया गया। स्थानीय क्षेत्र के विजय, सतपाल, सुशील, विनोद, शुभ्भी ने बताया कि लुहरी-सुन्नी सड़क पर भी बारिश में कई जगह से पर पत्थर गिर रहे है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने मृतक और घायलों को फौरी राहत दे दी है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सपुर्द किया जाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed