फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide on private bus in hassan valley near shimla

शिमला में चलती बस पर गिरा मलबा, एक घायल, जाम में फंसे रहे पर्यटक

Mon, 05 Aug 2019 04:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Aug 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
landslide on private bus in hassan valley near shimla
- फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर की हसन वैली के पास सड़क पर चलती बस पर सोमवार दोपहर पहाड़ी से मलबा गिर गया। बस में सवार लोगों और चालक-परिचालक ने वहां से भागकर जान बचाई। बस में सवार नौ लोगों में से एक व्यक्ति इसमें चोटिल भी हुआ है।

विज्ञापन


घायल ललित कुमार को टांग पर चोटें आई हैं। इसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह बस एक निजी संस्थान के कर्मचारियों को लेकर छोटा शिमला से छराबड़ा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान शिमला-रामपुर हाईवे पर दो बजे के करीब अचानक पहाड़ी से बस पर मलबा आ गिरा। मलबा इतना अधिक था कि एनएच के अधिकारियों को इसे हटवाने में ही करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर पहले ही एक घंटा देरी से मौके पर पहुंचे थे। इस कारण लोग करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। छराबड़ा की ओर से आने वाली बसों को आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

जाम में फंसे रहे पर्यटक व स्थानीय लोग

landslide on private bus in hassan valley near shimla

मलबा गिरने के बाद शिमला-रामपुर हाईवे से होकर चंडीगढ़ और फल मंडी भट्ठाकुफर आ रहे सेब से लद्दे ट्रकों को भी पुलिस ने छराबड़ा के पास ही रोक दिया। इससे हसन वैली के पास लंबा जाम लगा रहा।

इसमें पर्यटक भी फंसे रहे। छराबड़ा से आने वाले बस चालक रजनीश ने बताया कि हादसा करीब एक बजे हुआ।  रजनीश ने बताया कि बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

बस की फ्रंट सीट पर बैठे एक कर्मचारी को हल्की चोटें आई हैं। हाईवे के कर्मचारियों के देर से पहुंचने से कारण पर्यटकों और अन्य लोगों को जाम में फंसने से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।


   

लोगों ने बताया कि मजदूरों के देरी से पहुंचने के कारण हाईवे को ढाई घंटे बाद वन वे खोला गया। पूरी तरह रास्ता बहाल करने में तीन घंटे लग गए।
 इस दौरान सेब से लदे और फल मंडी से लौट रहे वाहन ढली तथा छराबड़ा में ही फंसे रहे। हसन वैली से ढली और छराबड़ा तक लंबा जाम लगा रहा। एनएच शिमला-रामपुर पर हसन वैली के पास ल्हासा गिरने से करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और कॉलेज तथा स्कूली बच्चों को हुई।

खुलवा दिया है यातायात : ठाकुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने बताया कि हसन वैली के पास मलबे की चपेट में एक निजी संस्थान की गाड़ी आई थी। इसमें नौ लोग बैठे थे जिसमें से एक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। अन्य आठ लोग सुरक्षित हैं। सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed