फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide on moving bus on kalka shimla national highway in solan

कालका-शिमला एनएच पर खतरे से खाली नहीं सफर, चलती बस पर गिरे पत्थर, 30 यात्री बाल-बाल बचे

Thu, 04 Jul 2019 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
landslide on moving bus on kalka shimla national highway in solan
कालका-शिमला एनएच पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर परवाणू से सोलन के बीच काटे गए पहाड़ से अचानक मलबा गिरने की वजह से एक यात्री घायल हो गया। यात्री बस में चालक के साथ बोनट पर बैठा हुआ था। इसी बीच तंबू मोड़ के समीप अचानक भूस्खलन शुरू हो गया और एक बड़ा पत्थर बस के आगे के शीशे को तोड़ता हुआ बोनट पर आ गिरा। इससे वहां बैठे नेक राम पुत्र मनीराम निवासी गांव डीब डाकघर जाबली तहसील कसौली घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम लग गया। बारिश के चलते गुरुवार को हाईवे पर जगह-जगह मलबा गिरता रहा। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर परवाणू तंबूमोड़ के समीप पहाड़ी भूस्खलन शुरू हो गया। जिस समय भूस्खलन शुरू हुआ, ठीक उसी समय कालका से सोलन जा रही एक प्राइवेट बस इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


एक पत्थर बस के आगे वाले शीशे को तोड़कर अंदर बोनट के पास आकर गिरा। हादसे के बाद घायल को जाबली ले जाया गया। बस 37 सीटर बताई जा रही है जिसमें करीब 30 सवारियां बैठी थीं। हादसे में एक यात्री उपरोक्त नेक राम को चोटें आई हैं। इसके अलावा सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीएसपी योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि कर बताया कि सूचना मिलने के बाद परवाणू थाना से पुलिस को मौके पर भेजा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लटक रही चट्टानों से हादसे का खतरा

landslide on moving bus on kalka shimla national highway in solan
कालका-शिमला एनएच पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत सुधार सभा की महत्वपूर्ण बैठक सभा के प्रधान जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम ने बताया कि इस बैठक में बरसात आने से पहले ही अंबुजा सड़क के पास एसडीटीओ कार्यालय के सामने और ग्राम बागा के रास्ते के साथ पहाड़ी में दरारों पर चर्चा की गई।

प्रेम ने बताया कि मौसम के बिगड़ने के साथ पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका बनी है। इस बिंदु पर रोज स्कूली बच्चे बस से उतरते चढ़ते हैं तथा आम जनमानस भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। इस बारे में पहले भी पीडब्ल्यूडी और अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों को अवगत करवाया गया।

इस बारे में की जा रही अनदेखी से कभी भी खतरनाक हादसा हो सकता है। इसी तरह नेशनल हाईवे सड़क के ठीक डोरी गांव के ऊपर भी इसी तरह का खतरा बना है। इसी बिंदु से पहले यह पहाड़ी हिलने के कारण बड़े-बड़े पत्थर से रोड तक बंद हुआ था।

सभा के सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और अंबुजा प्रबंधन से आग्रह किया है कि ऐसी खतरनाक स्थिति को देखते हुए समय रहते जायजा लिया जाए। बैठक में विभिन्न पहलुओं पर सभा सदस्यों ने चर्चा की। इस अवसर पर दाड़लाघाट पंचायत सुधार सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed