{"_id":"588ac8ec4f1c1b165dcf3ac7","slug":"landslide-on-a-car-at-shimla-chandigarh-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टान, 3 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टान, 3 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर वीरवार शाम चलती कार पर अचानक एक विशालकाय चट्टान गिर गई। हादसे में दंपति और उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि कार चट्टान के नीचे दबकर चकनाचूर हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा सोलन जिला के जाबली के पास हुआ है। यहां भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान अचानक सड़क पर आ गई।
विज्ञापन
कार में ऊना निवासी दंपति सवार था। हादसे के बाद तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक सुशील कुमार के सिर और टांगों में चोटें लगी हैं। वहीं, पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
भू-स्खलन के कारण यहां हाइवे पर काफी घंटों तक ट्रैफिक भी बाधित रहा। बाद में जेसीबी के जरिए चट्टान को सड़क से हटाया गया। प्रशासन ने बारिश और भारी बर्फबारी के चलते पूरे प्रदेश में लोगों को अलर्ट भी कर रखा है।