फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide near solan one died in accident

जाम में फंसी कार पर ल्हासा गिरा, कारोबारी की मौत

Sun, 03 Jul 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 03 Jul 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
landslide near solan one died in accident
भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

परिवार सहित गर्मियों की छुट्टियां मनाने शिमला जा रहे स्थानीय अड्डा मार्किट के दवाई विक्रेता सुभाष सैणी की सोलन के निकट भूस्खलन के दौरान एक पहाड़ी के गाड़ी पर गिर जाने से मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नंगल शाहर में मातम का माहौल पैदा हो गया है।

विज्ञापन


वहीं परिवार अपने लाडले को खोकर गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार सुभाष सैणी अपने परिवार सहित किराए की टैक्सी से शिमला के लिए रवाना हुए थे कि पिंजौर-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित रोबान के निकट भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी का मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा। जिससे सुभाष सैणी की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व आठ साल की बेटी सानवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें फौरन सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि पत्नी का उपचार सोलन अस्पताल में चल रहा है। हादसे में गाड़ी का चालक व मृतक सुभाष का बेटा बाल बाल बच गया। नंगल के एसएचाओ सुरेंद्र पाल सिंह लिद्दड़ ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed