{"_id":"611f37fc0f7b5d1926400a95","slug":"landslide-in-hill-during-illegal-mining-in-mandi-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: अवैध खनन करते पहाड़ी दरकने से मलबे में दबे दो लोग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: अवैध खनन करते पहाड़ी दरकने से मलबे में दबे दो लोग, एक की मौत
Fri, 20 Aug 2021 10:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:35 AM IST
सार
मंडी के करसोग के रामपुर सड़क मार्ग पर फिरनु में बड़ा हादसा हुआ है। रेत की खान की पहाड़ी दरकने से दो लोग मलबे में दब गए। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि के अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर फिरनु में देर रात रेत की खान की पहाड़ी दरकने से दो लोग मलबे में दब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल आईजीएमसी शिमला में भर्ती है। बताया जा रहा है अवैध खनन के चलते यह हादसा हुआ। देर रात को पहाड़ी से रेत निकली जा रही थी।
इस बीच अचानक पहाड़ी दरक गई। नंद लाल (57) पुत्र हिमानंद निवासी फिरनु और रामकृष्ण पुत्र मंगत राम निवासी तेबन मलबे की चपेट में आ गए। आनन फानन में दोनों को जेसीबी की मदद से मलबे से निकाला गया और कुमारसैन अस्पताल लाया गया।
यहां चिकित्सकों ने नंद लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। उधर, तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि देर रात फिरनु के पास पहाड़ी दरकने से मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।