{"_id":"5c0a18c3bdec224153247ca4","slug":"landslide-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: पहाड़ी दरकने से गांव पर गिरा मलबा, लोगों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पहाड़ी दरकने से गांव पर गिरा मलबा, लोगों ने भाग कर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पहाड़ी दरकने से एक गांव के लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा जिले के कोडला गांव में अचानक पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में गांव के घरों पर मलबा गिर गया। हालांकि किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने पहाड़ी को दरकते हुए देख लिया था। लोग पहले इसे लेकर आगाह हो गए थे।
विज्ञापन
मलबा गिरने के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों से भागकर जान बचाई। भारी मात्रा में मलबा गिरने से उरेई-कोडला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं गांव के लिए बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है। मलबा गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव का जायजा लिया है।
विज्ञापन