फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide due to heavy rainfall, Marriage party trapped.

रास्ते में आई ऐसी आफत कि पैदल दूल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, वापस लौटे बाराती

Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Mon, 25 Jul 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
Landslide due to heavy rainfall, Marriage party trapped.
सड़क अवरुद्ध होने से सैकड़ों वाहन, सेब से भरी गाड़ियां और यह बारात भी फंस गई। - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे की बारात अभी दूल्हन के घर के लिए रवाना ही हुई थी कि अचानक रास्ते में बड़ी आफत आ गई। दूल्हा तो पैदल दूल्हन के घर पहुंचा मगर बारातियों को वापस लौटना पड़ा। मामला हिमाचल के जिला कुल्‍लू के आनी का है।

विज्ञापन


यहां आनी से करीब आठ किलोमीटर दूर निमला क्षेत्र में रविवार सुबह एक बारात दूल्हन के घर के लिए रवाना हुई। मगर अभी थोड़ी दूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। यह भारी बारिश सिर्फ इसी क्षेत्र में हुई जबकि आसपास के बाकी गांवों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


इससे जगह-जगह भूस्खलन हो गया और कई स्थानों में सड़क पर मलबा गिरा। इसके चलते आनी-लूहरी एनएच-305 भी वाहनों के लिए बाधित हो गया था। सड़क अवरुद्ध होने से सैकड़ों वाहन, सेब से भरी गाड़ियां और यह बारात भी फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल ही दूल्हन के घर पहुंचा दूल्हा

Landslide due to heavy rainfall, Marriage party trapped.

एनएच-305 बाधित होने से दुल्हे को पैदल बैहना तक पहुंचाया गया। यहां से दूल्हे को दूसरी गाड़ी से कुछ लोगों के साथ दुल्हन के घर तक मुश्किल से पहुंचाया। इसके अलावा करीब अन्य 60 बारातियों को लगभग पांच घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

सड़क बहाली के बाद फंसे हुए सभी बारातियों को वापस आनी लौटना पड़ा। बारात में गए वाहनों के ऊपर मलबा भी गिरा। इससे वाहनों को तो नुकसान हुआ, लेकिन जानी क्षति होने से बच गई। सूचना मिलने के बाद एनएच प्राधिकरण सड़क बहाली में जुट गया।

करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्राधिकरण की मशीनरी और मजदूरों ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया। जबकि खबर लिखे जाने तक शाम करीब सात बजे तक बड़ी गाड़ियों के लिए एनएच बहाल नहीं हो पाया।

मलबा हटाने को लगाई जेसीबी

Landslide due to heavy rainfall, Marriage party trapped.
जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। - फोटो : अमर उजाला

सैकड़ों छोटे वाहनों की आवाजाही हो गई थी। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों तक एनएच बाधित होने से सैकड़ों बागवानों का सेब भी सड़क पर पड़ा रहा। बागवान समय पर अपना सेब मंडियों तक नहीं पहुंचा पाए।

आनी एनएच सब डिवीजन के एसडीओ सुनील गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर मलबा गिरने से एनएचए बाधित हुआ था। मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। थाना प्रभारी आनी भूप सिंह का कहना है कि निमला में लगे जाम को खुलवाने के लिए दो कांस्टेबलों की तैनाती की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed